मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश

​ग्वालियर। सिविल अस्पताल हजीरा स्थित ओ.एस.टी. सेंटर में ‘नशा मुक्ति भारत अभियान-2’ का आयोजन किया गया। ​यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए. एस. सागर, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विजय पाठक तथा सिविल अस्पताल हजीरा प्रभारी डॉ. प्रशान्त नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की आयोजक ओ.एस.टी. प्रभारी डॉ. रश्मि मिश्रा रहीं।

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। डॉ. रश्मि मिश्रा ने बताया कि नशा किस तरह व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज को पीछे धकेलता है। उन्होंने आमजन से आगे आकर नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर जन-जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला भी बनाई गई। ​कार्यक्रम को सफल बनाने में रमन शिक्षा समिति के हरिओम गौतम और सामाजिक न्याय विभाग के राजकुमार का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान ओ.एस.टी. सेंटर, सिविल अस्पताल हजीरा, सामाजिक न्याय विभाग एवं रमन शिक्षा समिति के सदस्य व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

​निजी नर्सिंग होम की सक्रिय भागीदारी से ही मातृत्व सेवाओं का होगा विस्तार: डॉ. ए. एस. सागर

Thu Jul 30 , 2026
​ग्वालियर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में गुरुवार (30 जुलाई) को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय थाटीपुर के सभागार में निजी नर्सिंग होम संचालकों व उनके प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ​बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित […]

You May Like