उफन रहा सीवर चेंबर, अधिकारियों एवं ठेकेदार को नहीं है कार्रवाई का डर

ग्वालियर। वार्ड 35 नई सड़क 52 पाएगा में स्थित मस्जिद के सामने वाली गली में विगत बीस दिन से सीवर चेंबर में से ओवर फ्लो दूषित गंदा पानी बह रहा है, जिस कारण क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हे। सीवर चेंबर में से निकलने वाली बदबूदार गेस से रहवासी एवं राहगीरों का सांस लेना दूभर हो चुका है। सबसे बड़ी बात है कि इन ठेकेदार ओर अधिकारियों की की इस लापरवाही से क्षेत्रवासियों को गंभीर बीमारियों से भुगतने का अंदेशा बना रहता है। उक्त चेंबर की सफाई किए जाने को लेकर क्षेत्रवासी एवं मप्र कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी एवं रहवासी हमीद खां उस्मानी भी सम्बंधित अधिकारियों, ठेकेदार, एवं पार्षद से भी बार-बार समस्या का समाधान किए जाने के लिए फोन करके अवगत करा चुके हैं। मगर किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रही है । जौहरी ने निगम आयुक्त से शीघ्र उक्त समस्या का समाधान करायें जाने के साथ ही अधिकारियों ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Next Post

150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान

Mon Aug 17 , 2026
भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सोमवार को नगरीय पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया. आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला, पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी […]

You May Like