बीजापुर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने किया चार माओवादियों को ढेर

बीजापुर 26 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में अब तक चार माओवादियों के शव बरामद किये गये है। मौके से इंसास और एसएलआर राइफलें, भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामग्री भी बरामद की गयी।

ऑपरेशन 26 जुलाई की शाम से लगातार जारी है। सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जैसे स्थान और बलों की संख्या फ़िलहाल साझा नहीं की जा रही है।

 

 

Next Post

सीबीआई ने बिरनपुर हत्याकांड में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat Jul 26 , 2025
बेमेतरा 26 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड में शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर की गई है। दोनों आरोपी बिरनपुर गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। […]

You May Like