पीवी सिंधु ने इस वर्ष होने वाले बीडब्ल्यूएफ टूर प्रतियोगितायों से लिया नाम वापस

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) पैर की चोट से उबर रही भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने 2025 में होने वाले सभी बीडब्ल्यूएफ टूर प्रतियोगिताओं से नाम वापस लेने का फैसला किया है।
सिंधु ने जारी एक बयान में कहा, “अपनी टीम से सलाह लेने और शानदार डॉ. पारदीवाला के मार्गदर्शन के बाद, उन्हें लगा कि 2025 में होने वाले सभी शेष बीडब्ल्यूएफ टूर स्पर्धाओं से नाम वापस लेना उनके लिए सबसे अच्छा होगा।”
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने बताया कि सीजन के यूरोपीय लेग से पहले लगी उनकी चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है।
उन्होंने बयान में लिखा, “यूरोपीय लेग से पहले मुझे जो पैर में चोट लगी थी, वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, और हालांकि इसे स्वीकार करना कभी आसान नहीं होता, चोटें हर एथलीट की यात्रा का एक अटूट हिस्सा होती हैं। वे आपके लचीलेपन और धैर्य की परीक्षा लेती हैं, लेकिन वे आपको और भी मजबूत होकर वापस आने की आग भी जगाती हैं।”
उन्होंने कहा, “डॉ. वेन लोम्बार्ड की लगातार देखभाल, निशा रावत और चेतना के सपोर्ट और मेरे कोच इरवानस्याह के मार्गदर्शन में, मैं एक ऐसी टीम से घिरी हुई हूं जो मुझे हर दिन ताकत देती है। मुझ पर उनका विश्वास मेरे अपने विश्वास को बढ़ाता है और मैं आगे आने वाली चीजो के लिए पहले से कहीं अधिक प्रेरित, आभारी और उत्सुक महसूस करती हूं। ”
उन्होंने प्रशंसकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के अथाह प्रेस और सहयोग के लिए धन्यवाद यह यात्रा जल्द ही जारी रहेगी।

Next Post

चोटिल प्रतिका रावल महिला विश्व कप से हुई बाहर

Mon Oct 27 , 2025
नवीं मुम्बई 27 अक्टूबर (वार्ता) सेमीफाइनल से पहले भारतीय महिला टीम को लगा झटका, सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में बंगलादेश के खिलाफ चोटिल होने के बाद महिला विश्व कप 2025 से बाहर हो गई हैं। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को बारिश […]

You May Like