​सीहोर के विकास को मिलेगी गति: विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री से की भेंट वार्ता

सीहोर। बुधवार को विधायक सुदेश राय ने सीएम डॉ मोहन यादव से भेंट वार्ता की. उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र में जारी जनहितैषी विकास कार्यों और आगामी विकास योजना की जानकारी दी.

विधायक सुदेश राय ने शहरी और ग्रामीण अंचलों में प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति और धनराशि आवंटन को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधायक सुदेश राय के द्वारा रखे गए जनहितैषी निर्माण कार्य योजनाओं को शीघ्र ही प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया. इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए होने वाले निर्माण कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी.

 

Next Post

तालाब में नहाने गया बालक डूबा, मौत 

Wed Jul 15 , 2026
सतना : जिले के उचेहरा क्षेत्र में तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो जाने की घटना को अभी 3 दिन भी नहीं बीता था कि मंगलवार को ऐसी ही एक अन्य घटना सामने आई. स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने मित्रों के साथ तालाब में नहाने […]

You May Like

Play sound