तालाब में नहाने गया बालक डूबा, मौत 

सतना : जिले के उचेहरा क्षेत्र में तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो जाने की घटना को अभी 3 दिन भी नहीं बीता था कि मंगलवार को ऐसी ही एक अन्य घटना सामने आई. स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने मित्रों के साथ तालाब में नहाने गए 9 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई. यह घटना सामने आते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उचेहरा थाना क्षेत्रच् अंतर्गत धनेह रामकुण्डली गांव में मंगलवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई.

बताया गया कि 9 वर्षीय बालक और कक्षा 4 का छात्र विनय कुशवाहा मंगलवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने मित्रों के साथ निकट स्थित एक तालाब की ओर चला गया. जहां पर वह नहाने के लिए पानी में उतर गया. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा. जिसे देखते हुए साथ में मौजूद बच्चों ने घबराकर शोर मचाना शुरु कर दिया. लेकिन जब तक कोई ग्रामीण सहायता के लिए मौके पर पहुंच पाता तब तक बालक पानी में समा चुका था. गौरतलब है कि महज 3 दिन पहले ही उचेहरा के पिपरा गांव में भी तालाब में नहाने के दौरान मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई थी.

परिजन स्तब्ध

घटना की सूचना मिलने पर सरपंच श्रीमती इंद्रकली कुशवाहा और रोजगार सहायक मंजू मिश्रा सहित ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंच गए. आनन-फानन में ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर पानी में डूबे बालक को खोज निकाला. हलांकि डायल 112 वाहन की मदद से बालक को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां पर उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन स्तब्ध रह गए. बिलखते हुए कहा कि वे तो स्कूल की छुट्टी होने के बाद विनय के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन उन्हें क्या मालुम था कि उनका विनय इस हाल में वापस लौटेगा

Next Post

​CMO सी.के. मेश्राम को ठेकेदार संघ ने दी भव्य विदाई, सात वर्षों की जनसेवा और विकास कार्यों का हुआ सम्मान

Wed Jul 15 , 2026
सारनी। नगर पालिका ठेकेदार संघ सारनी द्वारा लक्ष्मी लॉन में भव्य एवं रंगारंग विदाई समारोह आयोजित कर हाल ही में सेवानिवृत्त हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। भावनाओं, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर इस आयोजन में […]

You May Like