अपर ककेटो बांध के सात गेट खोले, गांवों को किया एलर्ट

ग्वालियर। अपर ककेटो बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में जल स्तर में निरंतर वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए अपर ककेटो बांध के सात जल द्वार खोल कर 1214.166 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा है। उक्त जल पार्वती नदी के द्वारा हरसी बांध में आ रहा है, जिससे हरसी बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने के कारण हरसी बांध के बेस्ट वियर से 3.20 फुट ओवरफ्लो चल रहा है एवं और भी बढ़ सकता है। हरसी बांध के गाँव, पनानेर, कैथोड, धोबट, खिरिया, बोढी, जखावार, गघोटा, सिल्हा, पलायछा खेरा, नजरपुर, आदमपुर, आसन, भितरवार, मछरया, पवाया, घाटखेरिया, डडोमर, गोलेश्वर, सहारन, मसूदपुर, खरगोली, बासोडी, आदि सभी गांव एवं सभी आमजन को प्रशासन ने एलर्ट किया है कि नदी के तटबंध एवं आसपास के क्षेत्रों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Next Post

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 91 अपराधी गिरफ्तार

Tue Jul 29 , 2025
पटना, 29 जुलाई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 91 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने मंगलवार को को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए […]

You May Like

मनोरंजन