पटना, 29 जुलाई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 91 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने मंगलवार को को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वालों की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि सोमवार को हत्याकांड में एक, हत्या के प्रयास कांड में 12, बलात्कार कांड में 01,एससी-एसटी कांड में चार,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में 20,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 27, शराब तस्कर-होम डिलीवरी मामले में 06 तथा शराब पीने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलो में 323.26 लीटर विदेशी शराब, 158 लीटर देशी शराब, 04 वाहन और 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
