
देवास। भोपाल रोड स्थित भौंरासा टोल टैक्स के पास मंगलवार को एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में पहले धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल पुलिस और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
