जिला बदर का आदेश हवा में उड़ाया, धारदार छुरे के साथ धराया शातिर बदमाश आशु अंडा

भोपाल। जिला बदर शातिर बदमाश आशु उर्फ ‘अंडा’ को धारदार छुरे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. निशातपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है.

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को देर रात सूचना मिली कि बदमाश आशु खान उर्फ अडा कासिम मस्जिद के पास छुरा लेकर घूम रहा है. आरोपी कोई घटना करने की फिराक में था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. आरोपी को पुलिस ने अमन कालोनी करोंद स्थित उसके घर के पास कासिम मस्जिद के पास पकडा. आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक लोहे का धारदार छुरा मिला. आर्म्स एक्ट के तहत उस पर केस दर्ज किया गया. आरोपी को 12/05/26 को जिला बदर किया गया था. इस आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा.

Next Post

जेल में कैसी कटी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे की पहली रात? सामने आई अंदर की पूरी कहानी

Wed Jun 3 , 2026
भोपाल। ट्विशा शर्मा के मौत के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल पहुंची पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ दिनचर्या पहले दिन सामान्य रही. जेल प्रशासन से पहले दोनों ने किसी भी सुविधा को लेकर कोई मांग नहीं की. गिरिबाला सिंह और समर्थ ने सेंट्रल […]

You May Like