जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा

अहमदाबाद, 19 जुलाई (वार्ता) जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 जुलाई को खुलेगा।
कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान में कहा है कि जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बुधवार को इक्विटी शेयरों के अपने आईपीओ के संबंध में प्रस्ताव खोलेगी। एंकर निवेशक प्रस्ताव खोलने की तिथि से एक कार्य दिवस पहले है, जो 22 जुलाई है। प्रस्ताव की अंतिम तिथि शुक्रवार है। कुल ऑफर साइज में दो रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है, जिसका कुल मूल्य 400 करोड़ रुपये तक है तथा दो रुपये अंकित मूल्य वाले 2,550,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।
इस निर्गम का मूल्य बैंड 225 रुपये से 237 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है। न्यूनतम 63 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 63 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगायी जा सकती हैं।
कंपनी ने शुद्ध आय का उपयोग कंपनी और उसकी सहायक कंपनी अर्थात इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार एफजेडसी द्वारा लिये गये कुछ बकाया उधारों के सभी या कुछ भाग के पूर्व भुगतान और/ या पुनर्भुगतान, पूर्ण या आंशिक रूप से तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव किया है।

Next Post

बियर्स, डरहम, हैम्पशायर और केंट ने टी20 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Sat Jul 19 , 2025
लंदन, 19 जुलाई (वार्ता) न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टॉम लैथम ने अपना पहला टी20 ब्लास्ट शतक जड़ा जिससे बियर्स ने ग्रुप मैचों के तनावपूर्ण आखिरी मैच के बाद डरहम, हैम्पशायर और केंट के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। लैथम ने एलेक्स डेविस के साथ पहले विकेट के […]

You May Like