महंगाई, बेरोजगारी और शराब माफिया के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर। महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि, बेरोजगारी और अवैध शराब कारोबार व शराब माफियाओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष राजेश आठ्या ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। इसका सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है और आम आदमी का जीवन संकट में है। अवैध शराब के कारोबार, शराब माफियाओं की बढ़ती गुंडागर्दी और प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए गए। सपा ने आरोप लगाया कि अवैध क्रेशर संचालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन ज्वलंत मुद्दों पर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्ता डॉक्टर आशिक अली प्रदेश सचिव, हेमराज लोधी अध्यक्ष प्रगति मानव कल्याण परिषद रामकली रैकवार महिला जिला अध्यक्ष ,बसीर गनी जिला उपाध्यक्ष, ओमकार यादव जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल रैकवार जिला महासचिव ,जितेंद्र यादव जिला सचिव, रमेश यादव जिला सचिव ,त्रिलोक जोगी जिला मीडिया प्रभारी, माखन चढार विधानसभा अध्यक्ष रहली, रामबाबू यादव विधानसभा अध्यक्ष खुरई ,मनोज यादव मालथौन ब्लॉक अध्यक्ष, अखिलेश लोधी, सुशील ठाकुर मानसिंह यादव ,वीरेंद्र यादव शाहपुर, मोहन रहली ,खूब सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष शाहगढ़ मौजूद रहे।

Next Post

गिरावट में बंद हुए प्रमुख सूचकांक, आईटी कंपनियों में लिवाली का जोर

Tue May 19 , 2026
मुंबई, 19 मई (वार्ता) दिग्गज कंपनियों में अंतिम समय में हुई बिकवाली से मंगलवार घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। आईटी कंपनियों में जबरदस्त तेजी रही जबकि बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों ने बाजार पर दबाव बनाया। रसायन, सार्वजनिक बैंक, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों […]

You May Like