जेल में कैसी कटी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे की पहली रात? सामने आई अंदर की पूरी कहानी

भोपाल। ट्विशा शर्मा के मौत के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल पहुंची पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ दिनचर्या पहले दिन सामान्य रही. जेल प्रशासन से पहले दोनों ने किसी भी सुविधा को लेकर कोई मांग नहीं की. गिरिबाला सिंह और समर्थ ने सेंट्रल जेल में बने खाने को खाया और नींद भी पूरी की. दोनों ने इस दौरान जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों से सकारात्मकता के साथ बातचीत भी की.

जेल इंचार्ज राकेश कुमार बागरे ने बताया कि सेंट्रल जेल में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ ने पहले दिन रात के समय जेल में परोसे जाने वाले खाने को लिया. रात के खाने में सब्जी, रोटी और कढ़ी दोनों ने खाया. इसके साथ बुधवार को सुबह दोनों को जेल में दिए जाने वाले नाश्ते और चाय को भी लिया. जेल के अंदर दोनों का व्यवहार सामान्य बना है. जेल के अधिकारियों से गिरिबाला सिंह ने औपचारिक बातचीत भी की.

जानकारी के मुताबिक गिरिबाला सिंह और समर्थ को जेल के अंदर खास सेल में रखा गया है. गिरिबाला सिंह को विचाराधीन बंदी नंबर 71 और समर्थ को बंदी नंबर 1782 दिया गया है. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि गिरिबाला सिंह जेल में बिना चिंता के दिख रही हैं. वहीं उनके बेटे समर्थ को बेचैनी महसूस हो रही है. समर्थ को पुरुष वार्ड के नई बैरक में रखा गया है. जेल के अंदर खाने में परोसी जाने वाली चने की दाल को गिरिबाला सिंह ने नहीं खाया. एक दिन पहले सीबीआई ने दोनों को कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने आरोपियों को रिमांड पर नहीं लिया. 16 जून तक 14 दिन के लिए कोर्ट ने गिरिबाला और समर्थ को न्यायिक हिरासत में भेजा है. बता दें कि 12 मई को गिरिबाला सिंह की बहु और समर्थ की पत्नी ट्विशा शर्मा की मौत का मामला सामने आया. मामले में ट्विशा के मायके पक्ष के लोगों ने पूर्व जज और ट्विशा के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

Next Post

​जीआरपी भोपाल का महा-एक्शन: मई में 70 लाख से ज्यादा का माल और 125 मोबाइल बरामद, 14 नाबालिगों को भी बचाया

Wed Jun 3 , 2026
भोपाल। ट्रेनों में हो रहे चोरी के अपराधों की रोकथाम को लेकर जीआरपी इकाई भोपाल ने मई महीने में लगभग सत्तर लाख चौंतीस हजार रूपये का सामान बरामद किया. जीआरपी की टीम ने इस दौरान 125 मोबाईल फोन भी जब्त किये. जीआरपी के मुताबिक मोबाईल चोरी के प्रकरणों को क्षेत्रवार […]

You May Like