
उज्जैन। शुक्रवार सुबह गरोठ मार्ग पर कार और ट्राले के बीच भिड़ंत गई। दुर्घटना में कार सवार महिला की मौत हो गई और पति घायल हुआ है। मासूम की जान बच गई। परिवार कश्मीर से लौट रहा था।
मक्सी रोड स्थित ताजपुर का रहने वाला खान परिवार कुछ दिन पहले घूमने के लिए कश्मीर गया था। जहां से अपनी कार में सवार होकर परिवार का जुबेर खान पत्नी रुबबया और मासूम बेटे उबैद के साथ वापस लौट रहा था सुबह झारडा थाना क्षेत्र के गरोठ मार्ग पर उनकी कार ट्राले से टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटनाक्रम देखा तो कार में मासूम बच्चा भी था जिसे चोट नहीं लगी थी। तत्काल उसे बाहर निकाला गया और एंबुलेंस को सूचना देखकर घायल पति-पत्नी को उज्जैन अस्पताल भेजा गया। चरक अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद रुबबया को मृत घोषित कर दिया। पति को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिवार चरक अस्पताल पहुंच गया था। अस्पताल की ओर से कोतवाली पुलिस चौकी को सूचना दी गई जहां मर्ग कायम कर मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया।
