सूने घर का ताला तोडक़र 10 लाख से ज्यादा की चोरी

रीवा। जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढिय़ा में अज्ञात चोरों ने धमा चौकड़ी मचाते हुए एक सूने आवास का ताला तोडक़र तकरीबन 10 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के दौरान पीडि़त परिवार रीवा में था घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस सहित स्नस्रु की टीम मौके पर पहुंची है और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बुढिय़ा निवासी संत कुमार सिंह गहरवार घटना के दो दिन पूर्व रीवा चले आए थे. इस दौरान उनके सूने आवास में घुसे अज्ञात चोरों ने सात दरवाजो का ताला तोड़ते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पीडि़त की माने तो अज्ञात चोरों ने घर में रखे हुए एक लाख रुपए नगद 1 किलो से ज्यादा चांदी के जेवरात और तकरीबन 10 तोला सोना चोरी कर ले गए हैं. चोरों ने जेवरातों के डिब्बे खेत में फेंक दिए थे पीडि़त परिवार को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो वह रीवा से गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल अज्ञात चोरों का पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है वही चोरी के इस बड़ी वारदात के बाद गांव में सनाका खिंच गया है.

Next Post

परिवहन विभाग ने 02 बसों के फिटनेस निरस्त कर, 11 बसों से 55 हजार का राजस्व वसूला

Fri May 22 , 2026
देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा इंदौर-देवास तथा इंदौर-उज्जैन मार्ग पर यात्री बसों की जांच के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बसों में […]

You May Like