परिवहन विभाग ने 02 बसों के फिटनेस निरस्त कर, 11 बसों से 55 हजार का राजस्व वसूला

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा इंदौर-देवास तथा इंदौर-उज्जैन मार्ग पर यात्री बसों की जांच के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा, वैध दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा, पार्टिशन गेट आदि दस्तावेजों की जांच की गई। जांच कार्यवाही के 55 बसों की जांच की गई, जिसमें दो बसों की फिटनेस निरस्त एवं अन्य 11 बसों में कमी पाए जाने पर कुल राजस्व 55 हजार वसूला गया। कार्यवाही के दौरान बसों के अंदर से पार्टिशन गेट और स्लाइडिंग हटवाई गई, आपातकालीन खिड़की को खुलवाकर चेक किया गया।जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि आगे भी इस तरह का जांच अभियान जारी रहेगा। ताकि सड़कों पर केवल सुरक्षित और नियमों का पालन करने वाले वाहन ही चल सके।

Next Post

खराब धनिया-मेथी पर सल्फर-कलर का इस्तेमाल: नीमच के बघाना में मिलावट का खुलासा, गोदाम सील

Fri May 22 , 2026
नीमच। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की है। उपनगर बघाना थाने के पास अरनिया कुमार स्थित ‘पंकज नीरज फर्म’ के गोदाम पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। निरीक्षण के दौरान, खराब हो चुकी मेथी, धनिया और अजवाइन पर प्रतिबंधित […]

You May Like