
इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव के अवसर पर दूसरी लाइन स्थित परशुराम भवन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार रात सर्वब्राह्मण महिला संगठन द्वारा बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की झांकियां और नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक मंडल में कल्पना शर्मा, माधवी मिश्रा, साधना दुबे, नीरू मिश्रा, वंदना ओझा, ज्योति शर्मा, इंदिरा तिवारी, कुसुम तिवारी, अजीता शुक्ला एवं पद्मा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का स्वागत भाषण अध्यक्ष रेखा दुबे द्वारा दिया गया, जबकि मंच संचालन सचिव पूनम तिवारी एवं हेमा पुरोहित ने किया। अंत में रचना मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रानी उपाध्याय, मोना अवस्थी, श्वेता मिश्रा, अभिलाषा तिवारी, अर्चना शर्मा, शीतल दुबे, पूजा तिवारी एवं मंजुला तिवारी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी झांकियों की प्रस्तुति देकर आयोजन को यादगार बना दिया।
