इंदौर में बढ़े खाने-नाश्ते और नमकीन के दाम

इंदौर: इंदौर में खाने-नाश्ते के साथ मिठाई और नमकीन के दामों में हाल ही में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है.
विजय चाट के कश्यप ठाकर के अनुसार इस मूल्य वृद्धि के पीछे कई प्रमुख कारण हैं, जिनमें सबसे अहम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी और उसके बढ़ते दाम हैं. ठाकुर का कहना है कि पैकेजिंग मैटेरियल और फ्यूल के बढ़ते दामों के कारण कचोरी समोसे और अन्य में 3 से लेकर 5 तक की बढ़ोतरी की है. जहां पेटिस 22 रुपए का था उसे 25 कर दिया गया.

कचोरी और समोसे में भी एक-एक रुपए की बढ़ोतरी की गई है. वहीं दूसरी ओर दूध के बड़े हुए दाम के कारण लस्सी और आइसक्रीम के भाव में भी बढ़ोतरी की गई है. जय मां भवानी होटल एंड रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से रोटी सब्जी गैस की जगह चूल्हे पर बनाना पड़ रही है. लकड़ी और कोयले की सिगड़ी के उपयोग के कारण मजदूरी भी महंगी पड़ रही है और लकड़ी और कोयला महंगा होता जा रहा है जिसके कारण पहले जो थाली 70 रुपए की दी जाती थी उसे मजबूरन 80 रुपए करना पड़ रही है. इससे ग्राहकी पर भी असर पड़ा है.

दूध के दाम बढ़ने से मिठाई महंगी
होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में बड़े पैमाने पर उपयोग होने वाले गैस सिलेंडर महंगे होने से उत्पादन लागत सीधे प्रभावित हो रही है. सांवरिया मिठाई भंडार के व्यापारी ने बताया कि दूध के दामों में हुई वृद्धि ने मिठाई और डेयरी उत्पादों को महंगा कर दिया है. इंदौर में बनने वाली लोकप्रिय मिठाइयां जैसे रसगुल्ला, गुलाब जामुन और बर्फी अब पहले की तुलना में प्रति किलो अधिक कीमत लेना पड़ रहा है.

पैकेजिंग सामग्री भी हुई महंगी
इसके अलावा पैकेजिंग सामग्री की कीमतों में लगातार इजाफा भी एक बड़ी वजह बनकर सामने आया है. पहले जहां सस्ती पैकिंग में उत्पाद उपलब्ध हो जाते थे, वहीं अब प्लास्टिक, कागज और अन्य पैकिंग आइटम महंगे हो गए हैं, जिससे कुल लागत बढ़ गई है. व्यापारियों का कहना है कि यदि लागत में कमी नहीं आती, तो आगे भी दामों में बढ़ोतरी संभव है।

Next Post

प्रदेश की यात्री परिवहन कंपनी के अधीन एआईसीटीएसएल

Sun Apr 5 , 2026
इंदौर: नगर निगम के अधीन चल रही एआईसीटीएसएल बस कंपनी अब यात्री परिवहन कंपनी के अधीन काम करेगी. कंपनी पूरे इंदौर संभाग के 16 जिलों में बस यात्री परिवहन का काम देखेगी. कंपनी में जिले से एक अपर कलेक्टर स्तर का अधिकारी क्षेत्रीय कंपनी में संचालक होगा.अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट […]

You May Like