गोहलपुर-पनागर में शराबखोरी को लेकर चाकूबाजी, दो घायल

जबलपुर: गोहलपुर और पनागर थाना क्षेत्र में शराबखोरी को लेकर चाकूबाजी हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि प्रभात केवट 25 वर्ष निवासी देवरी मंदिर के पास पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात स्टेशन रोड़ में दुकान गया था, तभी बच्चा केवट आकर उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो चाकू से हमलाकर जांघ में चोट पहुंचा दी।

इसी प्रकार गोहलपुर थाने में गुड्डू अंसारी 25 वर्ष निवासी गाजीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मम्मा होटल गाजीनगर में बैठा था तभी पहचान के आदिल उर्फ शनि एवं सलमान उसके पास आकर शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो आदिल उर्फ शनि ने चाकू से हमलाकर हाथ एंव जांघ में चोट पहॅुचा दी।

Next Post

बेटा ही निकला पिता का कातिल

Mon Sep 15 , 2025
जबलपुर: माढोताल अतंर्गत मदर टेरेसा अजीत सिंह 82 वर्ष की हुई अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। कातिल कोई और नहीं बेटा ही निकला। हथौडी से सिर में हमला कर एवं उस्तरा से गला रेतकर वृद्ध पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र अमरजीत […]

You May Like