लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा बढ़ी हुई राशि का उपहार

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र के गंगेव स्टेडियम में आयोजित महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी. रीवा की धरती में बहनों का अभिनंदन करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है. बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लगातार जारी रहेगी. रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से अतिरिक्त राशि दी जाएगी. इस योजना की राशि 3 वर्ष में बढक़र 3000 रुपए तक ले जाएंगे. महिलाओं को संपत्ति के पंजीयन में दो प्रतिशत की छूट दी जा रही है इसके फलस्वरुप पिछले एक साल में 70 प्रतिशत परिसंपत्तियों का पंजीयन महिलाओं के नाम पर हुआ है. महिला स्वसहायता समूहों को उद्योग लगाने के लिए भी छूट का लाभ दिया जाएगा. विंध्य क्षेत्र में रेडीमेड कपड़े बनाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया है. जरूरत पडऩे पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी. यहां प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाएं हर महीने कम से कम 13000 रुपए की आय प्राप्त करेंगी. महिलाओं का जीवन बेहतर होगा तो पूरे परिवार का जीवन बेहतर होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा हम किसानों को 5 रुपए में सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन देंगे. अगले 3 सालों में 32 लाख किसानों को सोलर पंप देकर बिजली के बिल से मुक्ति दिलाएंगे. किसान सोलर से प्राप्त बिजली का अपने घर में उपयोग करेंगे. अतिरिक्त बिजली को सरकार खरीद कर किसानों को पैसा देगी. मुख्यमंत्री ने मनगवां तिवनी मोड़ से प्रयागराज रोड तक टू लेन सीसी रोड निर्माण की घोषणा की.

समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आज मनगवां विधानसभा क्षेत्र को लगभग 50 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात मिली है.

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मनगवां विधानसभा क्षेत्र को 6 लेन ओवरब्रिाज और हिनौती गोधाम की सौगात दी है. इसके साथ-साथ कई निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है. नईगढ़ी माइक्रो सिंचाई परियोजना से इस पूरे क्षेत्र के साथ-साथ त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में भी सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी.

Next Post

PTS पर मधुमक्खियों का हमला, निरीक्षक की मौत, आधा दर्जन पुलिस अधिकारी घायल

Wed Jun 4 , 2025
उज्जैन। मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार दोपहर अचानक मधुमक्खियों ने पार्किंग में खड़े पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया। हमला काफी भयावह था। जिसमें एक निरीक्षक की मौत हो गई। 6 घायल हो गये, 2 को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि दोपहर में […]

You May Like

मनोरंजन