PTS पर मधुमक्खियों का हमला, निरीक्षक की मौत, आधा दर्जन पुलिस अधिकारी घायल

उज्जैन। मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार दोपहर अचानक मधुमक्खियों ने पार्किंग में खड़े पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया। हमला काफी भयावह था। जिसमें एक निरीक्षक की मौत हो गई। 6 घायल हो गये, 2 को प्राथमिक उपचार दिया गया।

बताया जा रहा है कि दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आया था और तेज हवा चलने लगी। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पार्किंग में कुछ अधिकारी खड़े थे। उसी दौरान एक पेड़ पर लगे छत्ते से सैकड़ो की संख्या में मधुक्खियों को झुंड उडा और पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया। वह बचकर भाग पाते उससे पहले निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे गंभीर घायल हो गये। उनके साथ निरीक्षक दिनेश पटेल, एसआई बलराम चडार, एएसआई कैलाश चौहान, राधेश्याम गोयल, अखिलेश सूर्यवंशी गंभीर घायल हो गये। सभी को तत्काल उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रमेश कुमार धर्वे की मौत होने की पुष्टि की। घायल पुलिस अधिकारियों को आब्जर्वेशन वार्ड में भर्ती किया गया। निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे का निधन होने की खबर लगते ही पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से सभी अधिकारी चरक अस्पताल पहुंच गये। पीटीएस एसपी अंजना तिवारी ने घायल पुलिस कर्मियों का हाल जाना और सभी का बेहतर उपचार कराने की बात कहीं। हमले के बाद पुलिस अधिकारियों को बचाते समय 2 से 3 अन्य पुलिसकर्मी भी मधुमक्खियों का शिकर हुए थे। जिन्हे प्राथमिक उपचार दिया गया है।

अस्पताल जाने के लिये निकले थे धुर्वे

एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि मृतक रमेश कुमार धुर्वे को पैर में सूजन थी। वे डॉक्टर के पास जाने वाले थे। उन्होंने 3 बजे कॉल करके कहा था कि 4 बजे तक जाऊंगा। संभवत: वे डॉक्टर के यहां अपने उपचार के लिए जाने के लिए निकले ही थे कि पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए।

Next Post

सभा की बैठक में हंगामा, जनपद सदस्य ने फेंकी पानी की बोतल

Wed Jun 4 , 2025
बीना।जानकारी प्राप्त न होने से गुस्साए जनपद सदस्य इतने आवेश में आ गए कि उन्होंने मंच की ओर पानी की बोतल फेंक दी जिससे बीना जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई।बैठक जनपद पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर के समय आयोजित की गई थी, जिसमें […]

You May Like