
बीना।जानकारी प्राप्त न होने से गुस्साए जनपद सदस्य इतने आवेश में आ गए कि उन्होंने मंच की ओर पानी की बोतल फेंक दी जिससे बीना जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई।बैठक जनपद पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर के समय आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान जनपद सदस्य शिवकुमार चढ़ार ने बोलने की अनुमति मांगते हुए कार्यालय के कामकाज और पारदर्शिता से जुड़े कुछ सवाल उठाए।जब सीईओ ने जवाब में कहा कि “आपको जानकारी दे दी जाएगी”, तो चढ़ार नाराज़ हो गए और उन्होंने आवेश में आकर मंच की ओर पानी की बोतल फेंक दी। हालांकि बोतल मंच तक नहीं पहुंच पाई और पहले ही गिर गई। जनपद सदस्य जानना चाहते थे कि जनपद निधि किस किस को कितनी प्रदान की गई, मीटिंग में कितना व्यय हुआ? आवास योजना में कितने अपात्रों के आवेदन निरस्त किए गए।बैठक से सदस्य- अधिकारी उठकर चले गए इस अप्रत्याशित घटना के बाद बैठक में मौजूद कई सदस्य और अधिकारी नाराज होकर बाहर निकल गए। बैठक में जनपद अध्यक्ष उषा राय, उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि वासु यादव, सदस्य पीपी नायक, पूरन सिंह रघुवंशी, प्रकाश लोधी, क्षमाधर पटैल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।सीईओ बोले- थाने में करेंगे शिकायत सीईओ एस एल कुरेले ने घटना की जानकारी उपजिला दंडाधिकारी (एसडीएम) विजय डेहरिया को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
