बहन को लेने गए भाई से मारपीट 

रतलाम। बहन को लेने के लिए ससुराल गए भाई के साथ मारपीट करने की शिकायत हुई हैं। शिकायत में जीजा व परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जानकारी के अनुसार बड़ावदा थाना क्षेत्र के ग्राम हाटपिपलिया निवासी दिलीप पिता बाबूलाल खारोल ने ताल पुलिस को बताया कि वह ताल थाना क्षेत्र के ग्राम गुडभैली बहन के सुसराल बहन को लेने गया था। जहां पारिवारिक बातों को लेकर जीजा प्रतापसिंह पिता अमरसिंह, जीजा के भाई नागेश्वर ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर ताल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

Next Post

दुष्कर्म का शिकार नाबालिग का गर्भपात कराने पहुंच गया अस्पताल, पुलिस ने वहीं दबोचा

Wed Jun 4 , 2025
बुधनी।नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शासकीय अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाबालिग बालिका का गर्भपात कराने अस्पताल पहुंचा था. आरोपी पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए. जानकारी के अनुसार मंगलवार को […]

You May Like