इंदौर: शहर में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी है. अलग-अलग थानों की कार्रवाई में तीन युवक पकड़े गए हैं, जिनके पास से धारदार हथियार जब्त किए गए. मल्हारगंज थाना पुलिस ने राऊ क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय विशाल राठौर को सुभाष प्रतिमा के पास से पकड़ा. उसकी लोवर की जेब से लोहे का धारदार चाकू मिला.
आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिस पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया. वहीं, लसूड़िया पुलिस ने निपानिया चौराहा सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास से दो युवकों को पकड़ा. 20 वर्षीय गणेश अवसरमोल की जेब से तेजधार चाकू और 20 वर्षीय अंकित चंदनशिव की कमर में छुपाई तलवारनुमा धारदार वस्तु जब्त की गई. दोनों के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
