
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज के सभागृह में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण वर्ग में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली सहित सात राज्यों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
