भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया।
नेताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती, आगामी जनसंपर्क अभियानों और राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को सक्रियता बढ़ाकर संगठन को और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।बैठक में प्रदेशभर से आए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की और आगामी कार्ययोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया।
