मुरैना:नेशनल हाइव 44 के बैरियर के करीब आज शनिवार सुबह एक डंपर ने यात्री बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस में बैठे 5 लोग घायल हो गए।सत्यम स्लीपर यात्री बस धौलपुर की तरफ से आ रही थी, जिसे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हाइवे पर जाम न लगे इसलिए क्रेन से बस हटा दी गई है। पुलिस ने बताया कि डंफर चालक ने लापरवाही से बस को पीछे से टक्कर मारी और मौके से डंफर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने डंफर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
