फिल्मी सितारों से गुलजार हुआ तामिया-पातालकोट, तीन फिल्मों की हो रही शूटिंग

छिंदवाड़ा: भैरवी, टारगेट, आडू बुलेट रा… इन तीन तेलगू फिल्मों की शूटिंग इन दिनों तामिया-पातालकोट के विभिन्न लोकेशन्स पर चल रही है। इससे अंचल के 300 से अधिक युवक-युवतियों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है। तामिया के कई जूनियर कलाकार फिल्मों में काम कर रहे हैं। गांवों में चल रही शूटिंग देखने के लिए आदिवासी अंचल में जबरदस्त के्रज बना हुआ है और दूर-दूर से लोग शूटिंग देखने आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के संवेदनशील रूख के चलते साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुझान तेजी से तामिया की और बढ़ रहा है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदशन में जिला प्रशासन की टीम फिल्म निर्माण में लगी यूनिट को भरपूर सहयोग करती है। फिल्म टारगेट के प्रोड्यूसर नईम शेख बताते हैं कि प्रशासनिक तौर पर हमें जबरदस्त सहयोग मिला, फिल्म निर्माण से जुड़ी अनुमतियां और अन्य सुविधाओं हमें बेहद आसानी से प्राप्त हो गईं।

साथ ही तामिया में जनव्यवहार इतना सादगीपूर्ण और मिलनसार है कि शूटिंग बिना किसी व्यवधान के चल रही है। कोलंबस मल्टीमीडिया फिल्म्स के लाइन प्रोड्यूसर उमर गुल खान तीनों फिल्मों के लाइन प्रोड्यूस हैं, वे बताते हैं कि शूटिंग में करीब 300 स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है, जो हमारी प्राथमिकता भी है। फिल्मों की शूटिंग के चलते यहां पर पर्यटन भी बढ़ेगा और युवा वर्ग के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

फिल्म निर्माण से जुड़े आकाश मंडराह और अमन सरवैया ने बताया कि 15 जनवरी तक भैरवी, टारगेट, आडू बुलेट रा इन तीनों फिल्मों की शूटिंग का शेड्यूल है, इसके साथ ही साल 2026 के लिए कुछ नए अपकमिंग प्रोजेक्ट भी तामिया आ रहे हैं, नई फिल्मों में बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों ही शामिल हैं, जिनकी शूटिंग तामिया के साथ पांढुर्णा, छिंदवाड़ा में भी होगी।

Next Post

सतना आई एस बीटी जनता को समर्पित

Sat Dec 27 , 2025
सतना:स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नवनिर्मित आई एस बी टी का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनता को समर्पित किया.इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ यादव चार्टर प्लेन से दोपहर 12.30 पर सतना पहुँचे .उनके साथ प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी महापौर योगेश ताम्रकार ,सांसद गणेश सिंह भी मंच में […]

You May Like

Play sound