भूतड़ी अमावस्या आज, उमड़ेगा जनसैलाब

सलकनपुर। भूतड़ी अमावस्या पर प्रसिद्ध आंवलीघाट स्थित मां नर्मदा के उत्तरी तट पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह उमडऩे का अनुमान है. महापर्व को देखते हुए प्रशासन एवं स्थानीय समितियों द्वारा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा गया है.

भूतड़ी अमावस्या पर आंवली घाट की व्यवस्था के लिए बाहर से प्राप्त पुलिस बल, जिले का स्थानीय पुलिस बल, होमगार्ड बल, विशेष सशस्त्र बल तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को लगाया गया है, तथा नदी घाटों पर विशेष रूप से एसडीआरएफ का बल तैनात किया गया है.

एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार एएसपी सुनीता रावत ने भूतड़ी अमावस्या पर आंवली घाट की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था,पार्किंग व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था में लगे बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. उन्होंने निर्देशित किया कि नदी के घाटों पर विशेष निगाह रखी जाए, महिला बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, फिक्स पिकेट्स एवं घाटों पर लगा बल अपने पॉइंट के आसपास के क्षेत्र पर सतत एवं सूक्ष्म निगाह रखें. नदी घाटों पर मोबाईल पेट्रोलिंग लगातार की जाए. ड्यूटीरत समस्त बल सुगम यातायात व्यवस्था, पार्किंग तथा मार्ग व्यवस्था बनाए रखें. पुलिस बल को अपनी अपनी ड्यूटी एवं प्वाइंटों तथा नदी घाटों पर रवाना कर तैनात किया गया. वहीं श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए मार्ग व्यवस्था, पार्कि ंग व्यवस्था के बैनर, संकेतक आदि लगाए गए हैं. इस अवसर पर एसडीओपी रवि शर्मा, पूजा शर्मा, उपेंद्र यादव, प्रभारी यातायात उपस्थित थे.

 

Next Post

भैरुंदा की 12 वर्षीय आध्या ने किया कमाल, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुईं क्वालीफाई

Wed Mar 18 , 2026
भैरुंदा। बीते दिनों भोपाल में आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग में ग्राम सोंठिया की 12 वर्षीय होनहार खिलाड़ी आध्या सिंह भाटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अपनी बना ली. 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में आध्या ने अपनी एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी का लोहा मनवाया. इस […]

You May Like