सतना :एलपीजी सिलेंडर के संकट ने अब आमजन को सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर करना शुरु कर दिया है. कुछ आपूर्ति में खामी तो कुछ गैस एजेंसियों के गड़बड़झाले ने लोगों को इस कदर आक्रोशित कर दिया कि वे विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम पर उतारु हो गए. मौके पर पहुंची एसडीएम द्वारा एजेंसी संचालकों को कड़ी फटकार लगाए जाने और आमजन को समझाइस दिए जाने के चलते मामला किसी तरह शांत हो सका.मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सतना रोड पर स्थिति मानसी गैस एजेंसी के सामने मौजूद सैकड़ों उपभोक्ता अचानक आक्रोशित हो गए. एक ओकर जहंा एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे सैकड़ों लोग भोर से ही एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर खड़े हुए थे.
वहीं दूसरी ओर सुबह 11 बजे तक एजेंसी के नहीं खुलने से उनका धैर्य जवाब दे गया. देखते ही देखते उन्होंने विरोण प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए सतना रोड को बाधित कर दिया. जिसका लतीजा यह हुआ कि उक्त मार्ग के दोनों ओर वाहनों की तारें लगनी शुरु हो गईं. घटना की जानकारी मिलने पर अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाइस देनी शुरु की. इसी दौरान गैस एजेंसी के संचालक को भी थाना प्रभारी से कड़ी हिदायत दी.
लेकिन इसके बावजूद भाी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अमरपाटन आरती सिंह और तहसीलदार आर डी साकेत अमलीे के साथ मौके पर पहुंच गए. लोगों से चर्चा के दौरान सामने आई खामी के आधार पर एसडीएम द्वारा गैस एजेंसी संचालकों को कड़ी फटकार लगाई गई. इसी कड़ी में एसडीएम ने एजेंसी संचालक को सख्त हिदायत दी कि शनिवार से अनिवार्य तौर पर सिलेंडरों की होम डिलेवरी शुरु कर दी जाए. इसी कड़ी में एसडीएम द्वारा दी गई समझाइस और आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा कम हुआ और वे सडक़ से हटने को राजी हो गए.
लाना होगा पहचान पत्र
एसडीएम द्वारा मौके पर लाइन ममें लगे लोगों में से कुछ भी जब औचक जांच की तो मालुम हुआ कि कापी किसी और के नाम है ओर गैस सिलेंडर लेने के लिए कोई और ही आया हुआ है. जिसे देखते हुए एसडीएम ने निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं के नाम की कापी होगी उन्हीं के परिजनों को गैस सिलेंडर दिया जाए. इसके लिए कापी के साथ पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य कर दिया गया. आलम यह रहा कि एसडीएम के कड़े निर्देश के बाद पुलिस की मौजूदगी में बारी बारी से पर्ची काटी जाने लगी.
कोठी में भी हुआ हंगामा
एलपीजी सिलेंडर की कमी से जूझ रहे उपभोक्ताओं का गुस्सा जिले के कोठी क्षेत्र में भी देखने को मिला.
उपभोक्तताओं ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं. लेकिन जब सिलेंडर देने की बारी आती है तो संचालकों द्वारा दूसरे लोगों को उपकृत किया जाने लगता है. भर्रेशाही का आरोप लगाकर लोगों ने एजेंसी के बार हंगामा करना शुरु कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर कोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. पुलिस कर्मियो ंने व्यवस्था को संभालते हुए एक ओर जहां लोगों को व्यवस्थित किया वहीं दूसरी ओर एजेंसी के जरिए बारी बारी से पर्ची काटने और सिलेंडर वितरित करना सुनिश्चत करने का प्रयास किया
