
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ईवीएम वीवीपीएटी की फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों को सूचना जारी की गई है।
प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रक्रिया में शामिल रहने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां अब तेज होती नजर आ रही हैं।
