देव कौरव ने बढ़ाया शहर का गौरव 

जबलपुर। आईआईटी कानपुर ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। जिसमें जबलपुर के देव कौरव ने शहर का गौरव बढ़ाया है। देव कौरव को

जेईई एडवांस्ड में 159 ऑल इंडिया रैंक हासिल हुई है। इसके साथ ही शहर के स्नेहिल झा ने 280, प्रांजल राठौर ने 435 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। विद्यार्थियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत और दिन- रात की पढ़ाई से उन्हें यह सफलता हासिल हुई है। विद्यार्थियों ने बताया कि इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है जो कि उनकी पढ़ाई में हमेशा मार्गदर्शन देते रहे हैं। बच्चों कि इस सफलता को बाद उनके माता-पिता एवं परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इनको भी मिली सफलता

इसके अलावा शहर के ही होनहार विद्यार्थियों में शिव दुबे 3649, अक्षत जैन 4551, मोहम्मद वसीम अंसारी 6380, आर्यन जैन 10907, और अर्नित रावत ने भी 17656 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।

Next Post

पुलिस का सृजन अभियान: महिला सशक्तिकरण के लिए कानून और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

Mon Jun 2 , 2025
भोपाल। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे “सृजन” अभियान के अंतर्गत आज एक इंडोर क्लास आयोजित की। इस सत्र में महिला संबंधी कानूनों पर चर्चा की गई, जिसमें 79 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने भारतीय संविधान के […]

You May Like