नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही जबकि चीनी का भाव टूट गया। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 22 रुपये चढ़कर 3,939 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं आठ रुपये महंगा हुआ और 2,806 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत पांच रुपये गिर गयी। दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। मसूर दाल की औसत कीमत 38 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 18 रुपये और मसूर दाल 11 रुपये फिसल गयी। चना दाल भी 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। तुअर दाल की कीमत गत दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 70 रिंगिट चढ़कर 4,550 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.86 प्रतिशत की बढ़त में 66.65 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल की औसत कीमत 108 रुपये और पाम ऑयल की 41 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल 18,346.92 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल, वनस्पति और सोया तेल की कीमत लगभग गत दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 66 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीनी भी 15 रुपये सस्ती हुई।

