सिंगरौली: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगरौली शहर जिला कांग्रेस में नई नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार अवनीश दुबे को जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति आदेश 15 जुलाई को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी किया गया। आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्ति प्राप्त प्रस्ताव के अनुमोदन के आधार पर की गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित पदाधिकारी को नियुक्ति की सूचना देकर संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य सुनिश्चित कराएं।
