हाईकोर्ट सिंगल बेंच ऑर्डर के खिलाफ डीबी में अपील दायर

इंदौर:लगता है कि नायता मुंडला बस स्टैंड से बस ऑपरेटर बस नहीं चलाने की ठान चुके है. यहीं कारण है कि हाईकोर्ट सिंगल बेंच ऑर्डर के खिलाफ ऑपरेटरों ने डबल बेंच में रिट पिटीशन दायर कर दी है, जिसमें सोमवार को सुनवाई होगी.हाईकोर्ट की सिंगल बेंच न्यायधीश सुबोध अभ्यंकर ने आईडीए द्वारा निर्मित नायता मुंडला बस स्टैंड को लेकर बस ऑपरेटरों की याचिका को खारिज कर दिया था.

साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य शासन के गजट नोटिफिकेशन को जनहित में शासन की पॉलिसी का हिस्सा मानते हुए सही ठहराया था. हाईकोर्ट सिंगल बेंच के ऑर्डर के खिलाफ बस ऑपरेटर संतोष कुमार जायसवाल, राकेश साहू और शंकर यादव ने हाईकोर्ट डबल बेंच में रिट पिटीशन दाखिल की है.

हाईकोर्ट डबल बेंच में जस्टिस विवेक रूसिया और विनय कुमार द्विवेदी की कोर्ट सोमवार को 22 सितंबर को सुनवाई होगी. ध्यान रहे कि शासन ने शहर में बढ़ते यातायात और जनहित को ध्यान में रखकर नए बस स्टेंड बनाकर शहर के बाहर से बसें संचालित करने का निर्णय लिया है. उक्त निर्णय जनहित को ध्यान में रखकर शासन की पॉलिसी का हिस्सा है, जिस हाईकोर्ट सिंगल बेंच ने पूर्ण रूप से कानून सम्मत और उचित बताया है.

Next Post

सेवा पखवाड़ा अभियान में ‘नमों मैराथन’ कल

Sat Sep 20 , 2025
इंदौर: शहर में प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. नमो मैराथन राजीव गांधी चौराहे से भंवरकुआ चौराहे तक होगा. मैराथन के विजेता को क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के 5,3 और 2 हजार रुपए की नकद राशि पुरस्कार में दी […]

You May Like