सेवा पखवाड़ा अभियान में ‘नमों मैराथन’ कल

इंदौर: शहर में प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. नमो मैराथन राजीव गांधी चौराहे से भंवरकुआ चौराहे तक होगा. मैराथन के विजेता को क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के 5,3 और 2 हजार रुपए की नकद राशि पुरस्कार में दी जाएगी.कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी सिलसिले में 21 सितंबर रविवार को आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत थीम पर ‘नमों मैराथन’ होगी.

‘नमों मैराथन’ सुबह 6.30 बजे राजीव गांधी चौराहा से भंवरकुआ चौराहा तक आयोजित होगी. मैराथन में युवाओं, खिलाड़ियों सहित आमजन शामिल होंगे. बैठक में कलेक्टर वर्मा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि मैराथन दौड़ सभी आयु वर्ग के लिए खुली है. इसमें कोई भी प्रतिभागी शामिल हो सकता है. मैराथन दौड़ में विजेताओं को नगद राशि से भी पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे.
विजेताओं को मिलेगा नगद पुरस्कार
वर्मा ने बताया कि मैराथन दौड़ में प्रथम आने वाले धावक को 5 हजार , दूसरे को 3 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसी तरह सात धावकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक-एक हजार रुपए का पुरस्कार अलग से दिया जाएगा. बैठक में जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

उंडासा तालाब पर बना, सिंहस्थ का पहला घाट

Sat Sep 20 , 2025
उज्जैन:तो आखिर घर वह घड़ी आ ही आई गई है, जिसका सभी को इंतजार था, सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर बनने वाले 29 किलोमीटर लंबे घाट में पहला पड़ाव जल संसाधन विभाग ने पार कर लिया है और उंडासा तालाब पर प्रथम घाट बनकर तैयार है.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1 […]

You May Like