उंडासा तालाब पर बना, सिंहस्थ का पहला घाट

उज्जैन:तो आखिर घर वह घड़ी आ ही आई गई है, जिसका सभी को इंतजार था, सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर बनने वाले 29 किलोमीटर लंबे घाट में पहला पड़ाव जल संसाधन विभाग ने पार कर लिया है और उंडासा तालाब पर प्रथम घाट बनकर तैयार है.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1 जून 2025 को 29 किलोमीटर लंबे घाट निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया था. भूमि पूजन के बाद जल संसाधन विभाग ने तत्काल काम शुरू कराया था, लगातार बारिश, कीचड़ और फिसलन के कारण कार्य की गति प्रभावित रही.

फलोदी कंस्ट्रक्शन कर रही कार्य
इंदौर की फलोदी कंस्ट्रक्शन कंपनी को यह ठेका दिया गया है. निर्माण लागत 864 करोड रुपए हैं जिसमें बैराज का निर्माण भी किया जाना है. निर्माण कार्य त्रिवेणी घाट से नागदा बायपास तक होना है. फिलहाल उंडासा तालाब पर 60 मीटर घाट का निर्माण हो पाया है, जिसमें अभी लाल पत्थर लगना बाकी है. यह घाट पंचकोशी मार्ग का हिस्सा है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पंचकोशी यात्रा करते हैं. सिंहस्थ 2028 के लिए भी यह घाट अत्यंत उपयोगी साबित होगा.

लाल पत्थर के लिए सौंपा प्रस्ताव
जल संसाधन विभाग ने घाटों पर लाल पत्थर लगाने का प्रस्ताव मध्य प्रदेश सरकार को भेजा है. वहीं, सिद्धनाथ क्षेत्र में भी 6 से 8 किलोमीटर तक अर्थवर्क शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों ने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

18 नवंबर 2027 तक काम होगा पूरा
जल संसाधन विभाग के एसडीओ मयंक परमार ने बताया कि 29 किलोमीटर लंबे घाट निर्माण की समय सीमा 18 नवंबर 2027 तय की गई है. तब तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान अनुमानित 30 करोड़ श्रद्धालु और साधु-संत इन घाटों का लाभ ले सकेंगे.
योजना पर एक नजर
शिप्रा नदी के दोनों ओर 14-50-14 -50 किमी के बनेंगे घाट. शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाट निर्माण. दोनों तट मिलाकर कुल 29 किमी लंबे घाट बनेंगे. 15.50 मीटर चौड़े घाट होंगे. घाट बनने से नदी का स्वागत स्वरूप निखरेगा,व रिवर फ्रंट कॉरिडोर की तरह दिखाई देंगे.

Next Post

बाइक के पहिए से उचटी गंदगी गिरी तो बाइक सवार को जमकर पीटा

Sat Sep 20 , 2025
ग्वालियर: बारिश के बाद सड़क पर गड्‌ढो में भरी कीचड़ एक बाइक के पहिए से उचटकर पीछे आ रहे बाइक सवार दो लोगों के कपड़ों पर आ गिरी। जिसके बाद बाइक सवारों ने आगे दोपहिया वाहन पर सवार युवक को पकड़कर जमकर पीटा। मारपीट में युवक घायल हो गया। घटना […]

You May Like

मनोरंजन