युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में चाकू से गोद दिया

 

बुरहानपुर। बुरहानपुर के हमीदपुरा क्षेत्र में खान भाई फैक्ट्री के पास पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार शाम हुए विवाद हो गया, जिसमें 21 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मामला गणपति नाका थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान आदिलपुरा निवासी सोनु उर्फ रशीद 21 के रूप में हुई। घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। विवाद के दौरान आरोपी ने सोनू पर चाकू से हमला कर दियाए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के दौरान सोनू के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती हैए लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सीएसपी गौरव पाटिल के अनुसार मामले की जांच जारी है। हत्या के पीछे की सटीक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

यादव से वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ पनगढ़िया एवं आयोग सदस्यों ने की भेंट

Wed Mar 5 , 2025
भोपाल, 05 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज शाम यहां मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की। डॉ यादव ने आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का आत्मीयता से स्वागत किया। मुख्यमंत्री […]

You May Like