इंदौर: पटना से इंदौर आ रही पटना इंदौर एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया. घटना वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले की होने के कारण जीआरपी इंदौर ने शून्य पर अपराध दर्ज कर केस डायरी जीआरपी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) भेज दी है.बिहार में रहने वाले विकास कुमार झा अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार 24 जुलाई को पटना इंदौर एक्सप्रेस के एस 5 कोच में बर्थ नंबर 35 एवं 37 पर यात्रा कर रहे थे.
उन्होंने सोने से पहले अपना करीब 25 हजार रुपए कीमत का सैमसंग मोबाइल सिरहाने रखा था. वाराणसी स्टेशन पहुंचने से पहले नींद खुली तो मोबाइल गायब मिला, अज्ञात बदमाश मोबाइल चोरी कर ले गया. घटना वाराणसी क्षेत्र की होने से जीआरपी इंदौर ने शून्य पर अपराध दर्ज कर प्रकरण जीआरपी वाराणसी को भेज दिया है.
