गुजरात में पटाखा फैट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत

पालनपुर, 01 अप्रैल (वार्ता) गुजरात में बनासकांठा जिले के डीसा रूरल क्षेत्र में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि डीसा जीआईडीसी के निकट एक पटाखा फैक्ट्री में किसी कारण से आज सुबह अचानक भीषण आग लग गयी। इस दौरान झुलसने से 17 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है।

इस बीच अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आज सुबह पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

यादव ने गुजरात के बनासकांठा में श्रमिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया

Tue Apr 1 , 2025
भोपाल, 01 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का गुजरात सरकार से सतत संपर्क है और श्रमिकों को पूर्ण सहायता दी जाएगी। डॉ […]

You May Like