नवजात की संदिग्ध मौत

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत पटोरी में रहने वाली एक 22 दिन की नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में बुधवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा जिसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।पुलिस के मुताबिक बुधवार को राजेश भूमिया 26 वर्ष निवासी ग्राम पटोरी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी रोशनी भूमिया ने 17 दिसम्बर 25 को मेडिकल कालेज में एक बच्ची को जन्म दिया था जिसका नाम हम लोगों ने नमामि रखा था। 3 जनवरी 26 को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी कराकर पत्नी एवं बेटी को घर ले गया था।

6 जनवरी 26 को गांव की आंगनबाड़ी की सीएचओ रिया राय मेडम ने कहा कि बच्ची को मझौली अस्पताल में दिखा दो, 8 जनवरी को बच्ची को दिखाने के लिये पत्नी रोशनी के साथ शासकीय अस्पताल मझौली आया जहां पर डाक्टर ने उसकी बेटी का उपचार किया और बाटल चढ़ाई थी। बेटी नमामि को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, शाम लगभग 4 बजे बेटी नमामि को मझौली अस्पताल से घर ले गया था। 9 जनवरी की रात लगभग 12-30 बजे बेटी नमामि 22 दिन की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप डॉक्टर पर लगाया है। पुलिस नेे मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Next Post

कुंभ से पहले हरिद्वार में गैर-हिंदू प्रवेश निषेध की मांग तेज

Thu Jan 15 , 2026
हरिद्वार, 15 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले से पहले कुंभ क्षेत्र और हर की पौड़ी सहित गंगा घाटों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग तेज हो गई है। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने इस संबंध में गुरुवार को रुख अपनाते हुए […]

You May Like