संजय लीला भंसाली इटली के सिसिली में करेंगे लव एंड वॉर का ग्रैंड क्लाइमैक्स शूट!

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर का ग्रैंड क्लाइमैक्स शूट इटली के सिसिली में कर सकते हैं।

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर ने अपनी घोषणा के बाद से हलचल मचा दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे दमदार स्टार्स हैं, जिन्हें एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सुर्खियों में बनी अपनी इस फिल्म को संजय लीला भंसाली इसके क्लाइमैक्स के साथ ग्लोबल लेवल पर लेकर जाने की तैयारी में हैं।

फिल्म लव एंड वॉर की लगभग 125 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल के समय में फिल्म की मुंबई के एक बड़े सेट में इसके बड़े शेड्यूल की शूटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि भंसाली ,लव एंड वॉर को इंटरनेशनल ले जा रहे हैं। भंसाली इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन इटली के सिसिली में शूट करने जा रहे हैं। यह पूरा शेड्यूल शहरभर में प्लान किया गया है, जो फिल्म के सबसे शानदार शूट्स में से एक होगा।

फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया है कि फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का क्लाइमेक्स कहानी को एक ड्रामेटिक मोड़ देगा। इसमें संजय लीला भंसाली फिल्म के लीड्स रणबीर, आलिया और विक्की की शानदार एक्टिंग को सबसे खास तरीके से पेश करेंगे। संजय लीला भंसाली को बड़े और ड्रामेटिक सीन शूट करना पसंद है, और फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का क्लाइमेक्स सबसे बेहतरीन ड्रामे से भरपूर होगा, जिसके बैकड्रॉप में रोमांस देखने मिलेगा। वह सिसिली की अलग-अलग जगहों पर एक लंबे क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग करने वाले हैं।

फिल्म लव एंड वॉर 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

 

 

Next Post

महाराष्ट्र में मिली गुमशुदा बालिका

Fri Sep 5 , 2025
फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार सतना : नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां लडक़ी को महाराष्ट्र से दस्तयाब कर लिया गया वहीं दूसरी ओर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.जिले के कोठी थाना प्रभारी गिरिजा शंकर वाजपेयी […]

You May Like

मनोरंजन