महाराष्ट्र में मिली गुमशुदा बालिका

फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सतना : नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां लडक़ी को महाराष्ट्र से दस्तयाब कर लिया गया वहीं दूसरी ओर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.जिले के कोठी थाना प्रभारी गिरिजा शंकर वाजपेयी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी महिला द्वारा थाने पहुंचकर अपनी बेटी के अचानक लापता हो जाने की शिकायत 28 अगस्त को की गई थी.

मां ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी दिन के समय घर के बरामदे में बैठी हुई थी. लेकिन कुछ देर बाद वह अचानक वहां से गायब हो गई. आस पड़ोस से लेकर सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो घटना की शिकायत थाने में की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित करते हुए लडक़ी की खोजबीन के निर्देश दे दिए.

इस संबंध में एक ओर जहां स्थानीय स्तर पर लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया वहीं दूसरी ओर साइबर सेल की मदद भी ली गई. साइबर सेल की मदद से जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को महाराष्ट्र रवाना कर दिया गया. जहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से लडक़ी को दस्तयाब कर लिया गया. लडक़ी ने अपने कथन में पुलिस को बताया कि अमर आदिवासी पिता अशोक उम्र 18 वर्ष निवासी पवैया कोठी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. जिसे देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया

Next Post

अर्बन कंपनी का आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा

Fri Sep 5 , 2025
अहमदाबाद, (वार्ता) अर्बन कंपनी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 10 सितंबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा है कि इसके इक्विटी शेयरों का कुल प्रस्ताव आकार 1900 करोड़ रुपये तक है, जिसमें 472 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और विक्रेताओं द्वारा […]

You May Like