जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बस स्टैंड स्थित पाठशाला परिसर में हथियारों से लैस डकैतों ने एसबीआई बैंक की एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर ले जाने का प्रयास किया। आरोपी जब मशीन को काटकर वाहन में लोड कर रहे थे तभी स्थानीय लोगों ने विरोध कर पथराव कर दिया तो आरोपी भाग गए।
आरोपियों की संख्या 5 से अधिक बताई जा रही है जिसके चलते डकैती के प्रयास का मामला दर्ज किया जा रहा है। वारदात का वीडियो भी वायरल हो गया है।
