अवैध रूप से बड़ी संख्या में संग्रहित गैस सिलेंडर ‍किये जब्त

इंदौर: सार्वजनिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के क्रय-विक्रय, भण्डारण, परिवहन तथा उपयोग करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज सांवेर क्षेत्र में दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जप्त किये गये।

आज जिले के ग्राम सोलसिंदा तहसील सांवेर में अवैधानिक रूप से एलपीजी गैस सिलेण्डरों के भण्डारण की सूचना प्राप्त होने पर एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर के मार्गदर्शन पर तसीलदार श्रीमती पूनम तोमर द्वारा मय पुलिस बल के जांच की गई। जिसमें ग्राम सोलसिंदा की भूमि सर्वे नम्बर 330/2/1 जो कि रियाजुलहसन पिता रईसउल हसन के खेत में निर्मित टीन शेड में घरेलु गैस के 22 एलपीजी सिलेण्डर रखे हुए पाए गए।

उक्त जांच में पाया गया कि जय श्री महाकाल गैस चुल्हा सेल्स एण्ड सर्विस के प्रोप्रायटर विनोद जायसवाल पिता मोहनलाल जायसवाल द्वारा उक्त गैस सिलेण्डर का भण्डारण किया गया है। प्रोपराइटर से उक्त गैस सिलेण्डर के स्टॉक के संबंध में सक्षम अनुमति मांगे जाने पर प्रोप्रायटर द्वारा सक्षम अनुमति/अनुज्ञा प्रस्तुत नहीं की गई। जिसके पश्चात सभी गैस सिलेण्डरों को जप्त कर इण्डेन एवं एचपी की टंकियों की गैस एजेन्सी मॉ तुलजा गैस एजेन्सी धरमपुरी के सुपुर्द किया गया।

साथ ही ग्राम सोलसिंदा में जय श्री महाकाल गैस चुल्हा सेल्स एण्ड सर्विस के प्रोप्रायटर विनोद जायसवाल पिता मोहनलाल जायसवाल की दुकान का औचक निरीक्षण भी किया गया। जिसमें घरेलु गैस टंकी 27 एवं व्यवसायिक सिलेण्डर 03 खाली पाई गई। प्रोप्राइटर से उक्त संबंध में सक्षम अनुमति मांगे जाने पर उनके द्वारा कोई सक्षम अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। जिसके पश्चात उक्त गैस सिलेण्डरों को जप्त कर इण्डेन एवं एचपी की टंकियों की गैस एजेन्सी मॉ तुलजा गैस एजेन्सी धरमपुरी के सुपुर्द किया गया।

Next Post

शाहपुर ब्लॉक के स्कूलों में जीवंत हो रहे पुस्तकालय, बच्चों में बढ़ रही पढ़ने की संस्कृति

Wed Dec 17 , 2025
संजय गुप्ता शाहपुर:राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 में प्रत्येक स्कूल में बच्चों की पहुँच में पुस्तकालय की किताबें उपलब्ध कराने और उनके नियमित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है। नीति के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) के आठ आयामों में ‘पढ़ने की संस्कृति’ को एक महत्वपूर्ण आयाम माना गया है। […]

You May Like