महापौर ने किया शिलान्यास

सतना:महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने वार्ड क्रमांक 21 में पार्षद निधि से ₹21.12 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
यह सड़क क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ वार्ड के समग्र विकास को भी नई गति देगी।

इस अवसर पर पूज्य महंत स्वामी बाबा संतोष दास, मनोहर धाम, नगर निगम अध्यक्ष  राजेश चतुर्वेदी, नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद  गोपी गेलानी, पूर्व पार्षद  श्रीचंद मनवानी , वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम असरानी , दिलीप टकरानी , दयाराम आडवाणी , सन्मुखदास चांदवानी, किशनचंद , विनोद गेलानी , अशोक चांदवानी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।

सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सतना एक स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर के रूप में निरंतर आगे बढ़े।

Next Post

झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Mon Jun 22 , 2026
सतना:शहर में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई करीब 10 मिनट की बारिश ने जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दिलाई, वहीं अचानक आई इस बारिश से सड़कों पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह थम गई। पिछले कुछ […]

You May Like