महाशिवरात्रि महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ग्वालियर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ग्वालियर द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर “महाशिवरात्रि महोत्सव” का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मेरिज गार्डन, जैन छात्रावास में किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति आशीष प्रताप सिंह राठौड़, ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी, मुरार ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस विनोद जैन, आरोग्य भारती से डॉ एस पी बत्रा, डॉ आमोद गुप्ता, श्रीराम सविता, व्यवसायी गोविंद सिंह, सुरेश बंसल, दिनेश जैन, पार्षद अनिल साँखला, अतुल तारे, महिमा तारे, समाज सेवी अमित द्विवेदी, रोहित उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, भारतीय योग संस्थान से महेश अग्रवाल, लक्षमण सिंह, डॉ गुरचरण सिंह, डॉ केके तिवारी, आतूल तारे विनोद केशवानी, विनोद गुप्ता सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय स्मृति के साथ किया गया। इसके पश्चात भक्ति संगीत एवं आध्यात्मिक गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ हुईं, जिसने समूचे वातावरण को शिवमय बना दिया। पं. अंकित शर्मा एवं अखिलेश द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिनमें शिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक संदेश को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन ज्योति दीदी द्वारा किया गया।

मुख्य आकर्षण के रूप में आयोजित राजयोग ध्यान सत्र में जनसमूह को आत्म-अनुभूति एवं परमात्मा की दिव्य शक्तियों का अनुभव कराया गया। ध्यान सत्र का संचालन राजयोगिनी आदर्श दीदी, राजयोगी बी.के. प्रहलाद तथा राजयोगी बी.के. डॉ. गुरचरण द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्म-जागृति का पर्व है, जिसमें व्यक्ति अपने भीतर की आत्मिक शक्ति को पहचानकर परमात्मा से संबंध जोड़ता है।ध्यान अभ्यास के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गहन शांति, सकारात्मक ऊर्जा तथा दिव्य अनुभूति का अनुभव किया। कार्यक्रम में राजयोग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच एवं आत्मशक्ति जागरण का संदेश दिया गया।

Next Post

पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने विधायक मोहन सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

Sun Feb 15 , 2026
ग्वालियर:प्रदेश के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने भितरवार के भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विधायक के लिए निकम्मा शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि भाजपा विधायक वाट्सअप और फेसबुक पर विधानसभा क्षेत्र को चलाना चाहते हैं। Facebook Share on X […]

You May Like