कोतमा भवन दुर्घटना में लापरवाही पर दो अधिकारी निलंबित

शहडोल। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा कस्बे में अग्रवाल लॉज का भवन गिरने से तीन लोगों की मौत के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर हर्षल पंचोली ने नगरपालिका कोतमा में पदस्थ उपयंत्री वंदना अवस्थी और सहायक राजस्व निरीक्षक योगेंद्र नाथ तिवारी को उनके पद से निलंबित किया है।

कलेक्टर ने माना कि यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई कर उसे रोका गया होता, तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने कार्य में लापरवाही को घटना का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि इसी वजह से तीन नागरिकों की मौत हुई।

Next Post

खलिन जोशी ने चार शॉट से जीता आंध्र ओपन का खिताब

Fri Apr 10 , 2026
विशाखापत्तनम, 10 अप्रैल (वार्ता) खलिन जोशी ने विशाखापट्टनम के ईस्ट पॉइंट गोल्फ क्लब में खेले गए 1 करोड़ रुपये के आंध्र ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 में दो-अंडर 69 का स्कोर बनाते हुए अपना सातवां पेशेवर खिताब जीता। 33 वर्षीय बेंगलुरु के खलिन (68-68-70-69) ने कुल नौ-अंडर 275 के स्कोर के […]

You May Like