हंदवाड़ा में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर, 17 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा कस्बे में जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक आतंकवादी मार गिराया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्रुम्हूरा जचलदारा वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हुई, इसमें एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस ने अभी तक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले, मुठभेड़ 20-21 जनवरी को उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में हुई थी, जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया था। इस दौरान, आतंकवादी इलाके से भागने में सफल रहे।

Next Post

कूनो में आज छोड़ी जाएगी मादा चीता गामिनी

Mon Mar 17 , 2025
भोपाल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आज मादा चीता गामिनी अपने शावकों के साथ खुले जंगल में छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, ‘कूनो में बढ़ेगा चीतों का कुनबा ! कूनो नेशनल पार्क […]

You May Like