उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में रुपया तीन पैसे मजबूत

मुंबई, 09 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद रुपया अंत में तीन पैसे चढ़कर 92.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 52 पैसे की मजबूती के साथ 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपये पर आज शुरुआती कारोबार में दबाव देखा गया। यह 10 पैसे की गिरावट में 92.64 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दोपहर के बाद एक समय यह 92.92 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था। लेकिन बाद में वापसी करते हुए 92.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज पूंजी बाजार से 18 करोड़ डॉलर निकाले।

पिछले कारोबारी दिवस की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को कच्चे तेल में तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 3.7 प्रतिशत चढ़कर 98 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया।

इन दोनों कारकों ने रुपये पर दबाव बनाया। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की नरमी से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

 

Next Post

गुजरात टाइटंस से एक रन की दिल तोड़ने वाली हार के बाद अक्षर ने शांति बनाए रखने का किया आग्रह

Thu Apr 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुजरात टाइटन्स के हाथों एक रन की दिल तोड़ने वाली हार के बाद अपनी टीम से शांत रहने और अपना हौसला बनाए रखने की अपील की। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को […]

You May Like